जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया हाटस्पॉट घोषित स्थल ग्राम चोरहा का निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया हाटस्पॉट घोषित स्थल ग्राम चोरहा का निरीक्षण
                                                                         दिनॉक 15/16-04-2020 की रात्रि को जनपद संतकबीरनगर मे थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चोरहा मे एक कोरोना पाजीटिव व्यक्ति मिलने के पश्चात गॉव को सील कर हाटस्पाट स्थल घोषित कर दिया गया है जिसके उपरान्त सभी व्यक्तियो की जॉच की जा रही है तथा दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओ को घर घर तक पहुचाया जा रहा है । 
आज दिनॉक 16-04-2020 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा हाटस्पाट स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ग्राम चोरहा के व्यक्तियो की जॉच के समय स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियो को विशेष सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया गया ।