आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने कलम बंद धरना प्रदर्शन  किया

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने कलम बंद धरना प्रदर्शन  किया


 


गोरखपुर। तहसील सदर  परिसर में जिला अध्यक्ष  नीलकंठ धर दुबे  तहसील अध्यक्ष दिनेश पंकज के नेतृत्व में  अपनी जायज मांगों को लेकर    धरना दिया गया तहसील अध्यक्ष दिनेश पंकज ने बताया कि 10 दिसम्बर से कलम बन्द धरना जारी है प्रदेश सरकार एवं राजस्व परिषद हठवादी रवैए के चलते लेखपालों की जायज मांगों को अभी तक पूर्ण नहीं की है जिसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकालीन कलम बंद धरना प्रदर्शन तहसील सदर परिसर में किया। आगे कहा कि आठ सूत्रीय मांग पत्र व आन्दोलन के बावजूद कोई प्रगति न होने के कारण पूर्ण कार्य बहिकार किये जाने का निर्णय प्रदेश कार्य ।समिति द्वारा लिया गया जिसके क्रम  को उ0प्र0 लेखपाल ।संघ अपनी 8 सूत्रीय मांगों के बावत प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील मुख्यालय पर  धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता तहसील ।अध्यक्ष  दिनेश कुमार पंकज ने किया। लेखपालों द्वारा अपनी मुख्य माग वेतन विसंगति वेतन उच्चीकरण पदनाम परिवर्तन (लेखपाल के स्थान पर उप राजस्व निरीक्षक) किये जाने एवं मोटर साईकिल भत्ता दिये जाने पुरानी पेन्शन आदि मांगों के सम्बन्ध में धरने को मुख्य से रूप में प्रदेश के खण्ड मंत्री धनंजय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष नीलकण्ठ घर दूबे जिला मंत्री जगदीश प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश श्रीवास्तव जावेद खान तहसील मंत्री दिनेश चन्द शर्मा जयदेव सिंह बृजेश सागर सिंह रामनगीना पटेल रामकुमार गुप्त रामआसरे करूणनिधि सिंह आदि द्वारा धरने को सम्बोधित किया तथा धरने पर प्रमुख रूप से मृदुला सिंह ममता थामा पिंकी गुप्ता रेनू गुप्ता आशुतोष दुबे सतीश तिवारी संदीप यादव नंदलाल यादव रामानंद यादव रामफल यादव आदि सैकड़ों लेखपाल  कलम बंद धरना में सम्मिलित रहे।