नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए


 


गोरखपुर। लोक जागरण मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शाही के अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 विषय पर संगोष्ठी अधिवक्तागणों द्वारा किया गया जिसके  मुख्य वक्ता मुख्य स्थाई अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ श्री प्रकाश सिंह एडवोकेट रहे बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र शाही ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने के लिए बनाया गया है ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए कुछ अराजक तत्वों द्वारा गलतफहमियां पैदा कर आम जनमानस को दिग्भ्रमित करने की साजिश की जा रही है संगोष्ठी के द्वारा आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता बनाने के लिए कानून बनाया गया है  ना की किसी की नागरिकता छीनने के लिए इसलिए कोई किसी के बहकावे में ना आए संयम से काम ले शासन प्रशासन की मदद करें। मंच पर प्रमुख रूप से हरि प्रकाश मिश्रा अशोक शुक्ला इंजीनियर श्री प्रकाश सिंह मुख्य स्थाई अधिवक्ता लखनऊ वीरेंद्र शाही अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला हरिनंदन श्रीवास्तव अशोक नारायण धर दुबे महेंद्र नाथ शुक्ला सहित विद्वान अधिवक्ता गण सभागार में मौजूद रहे।