जनपद संतकबीरनगर मे सेवानिवृत्त 08 पुलिस कर्मियो को दी गयी भावभीनी विदाई

जनपद संतकबीरनगर मे सेवानिवृत्त 08 पुलिस कर्मियो को दी गयी भावभीनी विदाई


 आज दिनॉक 31-01-2020 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर जनपद के 08 पुलिस कर्मियो – 1 – उ0नि0 जगत नरायण त्रिपाठी  2 – उ0नि0 त्रिवेणी पाण्डेय 3– उ0नि0 हरिशरण मणि 4- उ0नि0 शिवसरन गोस्वामी 5 – उ0नि0 रामचन्दर प्रसाद 6 – रेडियो उ0नि0 राम आज्ञा यादव 7 – मुख्य आरक्षी अवधेश मणि 8 – मुख्य आरक्षी छट्ठू प्रसाद को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन सभागार मे माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द पाण्डेय द्वारा अपने सम्बोधन मे इन पुलिस कर्मियो मे उनकी भूरि –भूरि प्रशंसा की गयी जिन्हे अपने सेवाकाल के दौरान कोई दण्ड नही मिला है तथा उपस्थित कर्मियो को इनसे सीख लेने की प्रेरणा दी ।


             इस विदाई समारोह मे प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, वाचक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक यूपी- 112 संतकबीरनगर अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव, आंकिक अतुल्य श्रीवास्तव, चरित्र पंजिका लिपिक त्रिभुवन नाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।