यूपी में अलर्ट  के बाद  महिला एसओ डॉक्टर शालिनी सिंह ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

संतकबीरनगर। जहां एक तरफ यूपी में शासन ने धारा 144 लागू करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है वहीं पर संतकबीरनगर पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है जिसको देखते हुए आज जिले के पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान की कमान संभाली महिला एसओ लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी  सिंह ने पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के तहत जहां दोपहिया चार पहिया सहित सभी वाहनों की चेकिंग की गई वही शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की गई इस अभियान के बाद जहां पूरे  शहर में हड़कंप मचा रहा वही बिना हेलमेट और बिना कागज के यात्रा करने वाले वाहन चालक भागते नजर आए महिला एसओ डॉक्टर शालिनी  सिंह ने बताया कि  एसपी बृजेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई है और लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील भी की गई है।