मटर खाने के फायदे

ऐसी कई चीजे हैं जो सर्दियों में खाने से स्वास्थ्य लाभ होते है। सर्दियों के मौसम में जिन सब्ज़ियों का सेवन सबसे ज़्यादा होता है उनमें हरी मटर प्रमुख है। सर्दियों के मौसम में हरी मटर खूब मिलती है। वैसे तो मटर का सेवन कभी भी अच्छा होता है। हरी मटर के दानों के विभिन्न व्यंजन इस मौसम में खाए जाते हैं। आम तौर पर लोग इसे आलू-फूलगोभी की सब्जी में मिलाते हैं। आलू-हरी मटर की सब्जी भी लाजवाब होती है। आइये जानते हैं इसके फायदे.



मटर खाने के फायदे:


हार्ट के लिए बेहतर: हरी मटर को हार्ट के लिए बेहतर बताया जाता है। यह शरीर में और रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, इसलिए इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। प्रतिदिन हरी मटर का सेवन करना आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।


पाचन तंत्र को मजबूत: हरे मटर के दाने फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए फाइबर की ज़रूरत होती है। हरी मटर के सेवन से डायटरी फाइबर की डेली ज़रूरत पूरी होती है।



प्रेगनेट महिलाओं के लिए: प्रेगनेट महिला और उसके बच्चे के पोषण में मदद करती है हरी मटर। इसे प्रेगनेंसी के दौरान एक अच्छा फूड माना जाता है। पचने में आसान होने के कारण प्रेगनेंट महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग की परेशानियां नहीं होतीं है।



मजबूत इम्यून सिस्टम: इस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है, ताकि शरीर बीमारियों से मुक्त रहे।



हड्डियां की मजबूती: मटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और जिंक होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके अलावा ताजे हरे मटर में विटामिन- के भी पाया जाता है जो बढ़ते बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गो की हड्डियां को मजबूत बनाते हैं।