CAA: हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, 10 हजार पर FIR, 600 अरेस्ट यूपी में पुलिस अलर्ट 

हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, 10 हजार पर FIR, 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार


गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, हापुड़, लखनऊ, बाराबंकी समेत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हुई हिंसा के मामले में करीब 10000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
 
CAA: हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, 10 हजार पर FIR, 600 अरेस्ट
यूपी में पुलिस अलर्ट 


UP में 10000 से ज्यादा लोगों पर FIR हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ होने की संभावना।
शांति बहाली के लिए सड़क पर उतरे DGP


नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment act) पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में हालात काफी खराब हैं। यहां हिंसा में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, पुलिस ने भी उपद्रवियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। प्रदेश भर में करीब 10000 लोगों पर FIR दर्ज किए गए हैं। जबकि 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। अकेले मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।