भाजपा सरकार पराली जलाये जाने के नाम पर किसानों का कर रही उत्पीड़न:विश्वविजय सिंह

संतकबीरनगर। सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के सेमरियावां बाजार में उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्वविजय सिंह की अगुआयी में एक नुक्कड़ सभा किया गया। उन्होंने ने कहा कि देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था टूटने के कगार पर है। भाजपा सरकार देश को दिवालिया बनाने का काम कर रही है। आज प्रदेश के किसानों का 6000 करोड़ गन्ना का आज भी बकाया है। भारत बचाओ महारैली की सफलता को लेकर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौजवान नौकरियों के लिए भटक रहा है। रोजगार देने के बजाय यह सरकार नौकरियां खत्म कर रही है। भाजपा की एक सांसद ने राष्ट्रपिता का अपमान किया है। राष्ट्रपिता के हत्यारे की तारीफ करके देश की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ने संसद में इसकी पुरजोर मुखालफत की है। 


 पराली जलाये जाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस धर्म जाति की सियासत नहीं करती है। हमारा मकसद देश की गंगा जमुनी तहजीब की हिफाज़त है। प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास कागजी दावा बनकर रह गया है। देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट होने के कगार पर है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजमर्रा प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों व सब्जियों के दाम आसमान छू रही हैं। मंहगाई ने लोगों के बजट को ही डांवाडोल कर दिया है। सड़कों के गड्ढा मुक्त का दावा खोखला साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर चौदह दिसम्बर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ महारैली आयोजित किया है। 
सभा का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मु. नजीर ने किया। इस दौरान सुनील पाण्डेय, विजय कुमार शुक्ला एडवोकेट, अहमद जमाल, अजय सिंह, जिया अंसारी, परवेज़ अख्तर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मु. आसिम खां, मु. कलीम, मु. सलमान, इकरार अहमद, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।