आइए जानते हैं किशमिश खाने के फायदे

दोस्तों किशमिश में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। यदि आप रोज किशमिश खाया करेंगे तो इसमें मौजूद शर्करा शरीर की कमजोरी और बीमारियों को दूर करता है। 
तो आइए जानते हैं लगातार किशमिश खाने से शरीर को क्या एक्स्ट्रा लाभ मिलते हैं।


1) रात को सोने से पहले 10 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें ।


2) किशमिश महिलाओं के लिए अमृत होता हैं। क्यों की ये हड्डियों की बीमारी को दूर करने का काम करता हैं। इससे महिलाओं में कमर दर्द की समस्या नहीं होती हैं। साथ ही साथ महिलाओं को जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इससे महिलाएं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं और उनके शरीर में ताकत बनी रहती हैं। इसलिए महिलाएं सुबह की डाइट में किशमिश का सेवन जरूर करें।


3) 20 ग्राम काला चना और 25 दाने किशमिश या मुनक्का रात को ठण्डे पानी में भिगो दें। और सुबह रोजाना खाली पेट खाने से निम्न रक्तचाप में लाभ होगा और साथ ही साथ चेहरे की चमक बढ़ जाती है।



4) इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार होता है । इसमें मौजूद फाइबर जठरांत्र मार्ग से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। 10 किशमिश को सुबह दूध में अच्छे से उबालकर दूध को पी लें। इसका एक हफ्ते तक सेवन करें। आपको कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा ।


5) किशमिश भी वजन बढ़ाने में मदद करता है। क्योंकि इसमे फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोस पाया जाता है जो हमें एनर्जी प्रदान करता है। 10 किशमिश 5 छुहारे को सुबह शाम दूध में उबाल कर इसका सेवन करें। आप का वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा।