पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने किया, कस्बा खलीलाबाद मे पैदल गश्त

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री ब्रजेश सिंह द्वारा आज दिनांक 25.12.2019 को  क्रिसमस डे के अवसर पर शांति व्यवस्था को लेकर कस्बा खलीलाबाद मे पैदल गश्त किया गया साथ ही जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में क्रिसमस-डे के अवसर पर  क़ानून एंव शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गिरजाघर/ चर्चों के साथ-साथ भीड़-भाड वाले स्थान  जैसे चौराहों/ बाजार/ मुख्य सड़क/ सर्राफा की दुकानों/ सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान के दौरान  संदिग्ध व्यक्तियों/ वस्तुओं/ वाहनों की चेकिंग की गयी |