हर रोज 1 कली कच्चा लहसुन खाने के फायदे

लहसुन एक ऐसी चीज है जो अनगिनत गुणों से भरपूर है, लहसुन आसानी से हर घर में मिल जाता है, लहसुन भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है, हर रोज 1 कली कच्चा लहसुन खाने से बहुत सी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है, तो आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।


हर रोज 1 कली कच्चा लहसुन खाने के फायदे


1- कच्चा लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, हर रोज 1 कली कच्चा लहसुन खाने से हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।


2- पेट से जुड़ी तमाम परेशानियों में लहसुन बहुत उपयोगी है, कच्चा लहसुन खाने से पेट की बीमारियों में आराम मिलता है, अहर लहसुन की 2 कलियों को पानी में उबालकर उस पानी को पियें तो डायरिया की समस्या दूर होती है।


3- लहसुन रक्त का थक्का जमने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक की सम्भावना काफी हद तक कम हो जाती है, इसलिए दिल के रोगियों को कचा लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।


4- कई बार हमारे शरीर में ऐसे एसिड बनने लगते हैं, जो तनाव और घबराहट को बढ़ाते हैं, लहसुन इसे एसिड बनने में रुकावट पैदा करता है, इसलिए हर रोज कच्चा लहसुन खाने से तनाव दूर करने में मदद मिलती है।


5- लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लामेंट्री गुणों से भरपूर होता है, साथ ही यह दर्द दूर करने भी सहायक है, इसलिए दांतों में दर्द होने पर लहसुन की एक कली को पीसकर दांत पर लगाने से दांत दर्द से राहत मिल जाती है।