एआर कोआपरेटिव के निरीक्षण में क्रय केन्द्र रमवापुर पठान में मिली खामिया

संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत रमवापुर पठान स्थित साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र का एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर खरीद नहीं होने पर केन्द्र प्रभारी रितेश श्रीवास्तव को धान खरीद में तेजी लाने की हिदायत देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लावें क्योंकि यहाँ के लोगों द्वारा धान खरीद ना होने की शिकायत बराबर मिल रहा है। लोगा का आरोप है कि केंद्र प्रभारी द्वारा क्षेत्रीय जनता का धान खरीदी पर आनाकानी कर लोगों को गुमराह करते थे । मिडिया में छ्पी खबरो का संज्ञान लेते हुए सोमवार को अधिकारियों द्वारा केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। परन्तु अधिकारियों के पहुंचने पर केन्द्र पर कोई किसान नही मैजूद मिला और केन्द्र पर सन्नाटा छाया रहा। अभिलेखों का मिलान किया गया।केंद्र प्रभारी को शख्त आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी किसी भी प्रकार की धान खरीदारी में लापरवाही ना बरतें लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों  के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।किसी भी दशा में केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय किसानों को धान बेचने मे ना को चना चबाना पड़ रहा है। बराबर मेहनत करने के बाजूद भी  धान का लाभ नहीं मिल रहा और किसान मारा मारा फिर रहा है। विचौलिया के आगे किसान फेल साबित हो रहे हैं। क्योंकि बडी बात यह सामने आता है कि जब आधिकारी क्रयकेन्द पर पहुचते है तब वहां संनाटा छाया रहता है तो धान का खरीदी कब होता है। सोचने पर मजबूर करता है। इसी तरह गंगौरा क्रय केंन्द्र के नाम से संचालित धान खरीदी केंद्र को एसडीएम मेंहदावल द्वारा काफी खोजा गया लेकिन नहीं मिल सका। जबकि कागज पर चल रहा परन्तु कागज में खरीद प्रतिदिन हो रहा है।