आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन

आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा प्रांतीय आवाहन पर खलीलाबाद तहसील के लेखपाल तहसील अध्यक्ष यदुनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के सदस्यों द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया गया। संगठन के तहसील अध्यक्ष यदुनाथ त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के प्रांतीय आवाहन पर तहसील खलीलाबाद सहित धनघटा व मेंहदावल के समस्त लेखपालों द्वारा अपनी तहसीलों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। जो संगठन की आठ सूत्री मांगों के पूरा होने तक अनवरत चलता रहेगा। लेखपाल संघ द्वारा की गयी मांगों में प्रमुख मांग वेतन विसंगतियों को दूर करना, 2800 पे ग्रेड, पदोन्नत सहित संगठन द्वारा सरकार के सामने आठ मांगों को रखा गया था। जिसमें संगठन द्वारा पूर्व में किए गए धरना प्रदर्शन का असर रहा कि सरकार द्वारा मांग को मानने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई कठोर कदम ना उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसको लेकर संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा यह आवाहन किया गया कि अब हमारी लड़ाई आर-पार की होगी। जिसमें हमारी सभी मांगों को जब तक सरकार द्वारा मानकर लिखित रूप से आदेशित नहीं किया जाएगा तब तक हम सभी सरकारी कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।