आज आपका राशिफल

राशिफल


मेष — आज दिन की शुरुआत में कुछ अच्छे लाभ के सौदे मिल सकते हैं। सन्तान की शिक्षा को लेकर चिन्ता रहेगी। दोपहर बाद कार्यों में कुछ अवरोध देखने को मिल सकता है। पुराना झूँठ पकड़ में आ सकता है। राजनीतिक लोगों को संभल कर बयान देने चाहिये।



वृषभ — दोपहर बाद कुछ लाभ के अवसर हाथ आयेंगे। आपकी हर तरफ प्रशंसा होगी। कुछ नई योजनाओं में हाथ अजमा सकते हैं। परिस्थितियाँ लाभकारी सिद्ध होंगी। आज कोई आपको प्रपोज कर सकता है।


मिथुन — धन का अपव्यय हो सकता है। करीबी लोग ताना मार सकते हैं। जॉब ढूँढ़ने वाले लोगों को असफलता हाथ लग सकती है। बॉस का व्यवहार रूखा सा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सुबह ही पूर्ण कर लें।


कर्क — आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला और संगीत के प्रति रुझान जागृत होगा। कारोबारी सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे। आफिस में माहौल आपके अनुकूल रहेगा।


सिंह — आज धार्मिक कार्यकलाप से दिन की शुरुआत होगी। मन में सकारात्मक विचार पैदा होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। गैरसरकारी संगठनों में कार्यरत लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। विशेष कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।


कन्या — अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों को कुछ समस्या रहेगी। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जॉब में स्थानान्तरण मिल सकता है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलेगा।


तुला — अजनबियों पर भरोसा करना घातक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में असन्तोष रहेगा। अनावश्यक विवाद से दूरी रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। लम्बी दूरी की यात्रा टालना हितकर होगा।


वृश्चिक — घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। उच्चाधिकार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी को कॅरियर में तरक्की मिलेगी। आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।



धनु — अधीनस्थ कर्मचारी काफी अच्छा कार्य करेंगे। शारीरिक व्याधियों में वृद्धि होगी। आज कोई पुराना ऋण चुकाना पड़ सकता है। माइग्रेन रोगियों को आज सावधान रहना चाहिये।


मकर — आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। दिन का पूर्वार्ध ज्यादा अच्छा नहीं किन्तु उत्तरार्ध में काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम-सम्बन्ध में प्रगाढ़ता आयेगी। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिये समय बहुत अनुकूल है। झूठे अहंकार से दूर रहने का प्रयास करें।


कुम्भ — सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचाने की चेष्टा रखेंगे। मित्रों से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। घर मे खुशहाली रहने के योग हैं।


मीन — आज आपके सम्पर्क क्षेत्र का दायरा विस्तृत होगा। सेल्स और मार्केटिंग में सफलता मिलेगी। सन्तान की प्रगति से हर्ष होगा। धर्म-कर्म में धन खर्च कर सकते हैं। परिजनो के साथ पर्यटन का योग बन रहा है।