43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी चेरीगवा के जवानों ने 1000किलोग्राम नेपाली मटर के साथ 05 नेपाली तस्करों को किया गिरफ्तार

43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी चेरीगवा के जवानों ने 1000किलोग्राम नेपाली मटर के साथ 05 नेपाली तस्करों को किया गिरफ्तार


  दिनांक 25/12/2019 को 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की  सीमा चौकी चेरीगवा के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर (05) पाँच नेपाली तस्कर जिनके नाम, 01-मौसम कोहार  पुत्र मंगरे कोहार, 
02-संदीप चौहान पुत्र नेवार चौहान,
03-राजेश कुमार चौबे पुत्र इंद्रजीत चौबे,
04-रामलाल पासवान पुत्र चौकीदार पासवान,
05-राजू ठाकुर पुत्र नंद किशोर ठाकुर, उपरोक्त सभी तस्करों का पता गाँव- सद्भभरा नगरपालिका महराजगंज वार्ड नं-06, थाना- कुशहवा बढ़नी, जनपद -कपिलवस्तु (नेपाल),
 को अवैध रूप से साइकिलों द्वारा  नेपाल से भारत नेपाली मटर 1000किलोग्राम की तस्करी करते  समय  सीमा स्तम्भ संख्या 561/1(61) के पास भारतीय क्षेत्र में गिरफ्तार किया । 


जब्त किए गए सामान एवं  साइकिलों के साथ सभी तस्करों को सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी, जिला- सिद्धार्थनगर  को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया । सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी ने जब्त किये गए सामान की कुल कीमत रुपये 1,05,000/-आकी  है।


इस दौरान 43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी चेरीगवा की पेट्रोलिंग पार्टी में   सहायक उप निरीक्षक दिला राम, मुख्य/आ० अरूप कुमार गोस्वामी, आरक्षी राजू सिंह, आरक्षी मिथिलेश यादव आरक्षी अमित कुमार, शामिल रहे।


43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमान्डेंट श्री अमित सिंह ने बताया कि, भारत नेपाल सीमा पर होने वाली   तस्करी और अन्य  अपराधों की रोकथाम  के लिये  गस्ती , नाका,  पेट्रोलिंग के माध्यम से नियमित रूप से निरन्तर प्रयासरत है, जिससे कि भारत नेपाल  सीमा पर  होने वाले अपराधों और तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम किया जा सके ।