बस्ती का ये युवा नेता बना सपा जिलाध्यक्ष, कभी सीने पर खाई थी गोली

बस्ती का ये युवा नेता बना सपा जिलाध्यक्ष, कभी सीने पर खाई थी गोली


उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कम उम्र में ही पिछड़ों की राजनीति करने वाले महेंद्र नाथ यादव को बस्ती में सपा की कमान सौंपी गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र पहली बार उस समय चर्चा में आएं थे, जब उनके और उनके परिवार के ऊपर सामंतवादी ताकतों के इशारे पर हमला करवा दिया गया था। खूनी खेल भी खेला गया। उस समय महेंद्र किसान डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थें। इस छात्र नेता में दूसरों की मदद करने की इस तरह की इच्छा शक्ति थी कि कोई भी गरीब पिछड़ा दलित छात्र यदि किसान डिग्री कॉलेज में उत्पीड़न का शिकार हो रहा होता था, तो उसकी मदद करने के लिए महेंद्र फौरन तैयार हो जाते थें।